विदिशा नगर: पार्क में पानी की टंकी के निर्माण का रहवासियों ने किया विरोध, जताई नाराज़गी
विदिशा के मुखर्जी नगर स्थित पार्क में नगर पालिका द्वारा पानी की टंकी निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय रहवासियों ने इसका विरोध करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। रहवासियों का कहना है कि पार्क में टंकी बनने से बच्चों के खेलने की जगह कम हो जाएगी और आम लोगों को भी असुविधा होगी। उनका मानना है कि पार्क सार्वजनिक उपयोग के लिए है।