त्योंदा: मृगन्नाथ धाम की पहाड़ी पर विराजे हनुमानजी से जुड़ी है लोगों की आस्था
Tyonda, Vidisha | Apr 23, 2024 हैदरगढ़ से 2 किमी दूर स्थित मृगन्नाथधाम के प्राकृतिक सुंदर वातावरण में पहाड़ी की चट्टान पर हनुमानजी की प्राचीन प्रतिमा उभरी हुई है। चट्टान पर मढ़िया भी बनी हुई है। इसके अलावा ऊपर चट्टान पर बनी गुफा के अंदर भगवान शिव-पार्वती अपने परिवार के साथ स्थापित हैं।