पिंड्रा: बाबतपुर में बाइक की टक्कर से दो बुजुर्ग महिलाएं और बाइक चालक हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस की टीम
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो बुजुर्ग महिलाएं सहित बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बाबतपुर बाजार स्थित नेशनल हाईवे वाराणसी जौनपुर मार्ग पर नहर पुलिया के पास हुई जब सड़क पार कर रही महिलाओं को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।