खुर्जा: भूमाफिया द्वारा जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को सौंपी गई शिकायत
गांव सौदा हबीबपुर से आज एक पीड़िता उप जिलाधिकारी खुर्जा के कार्यालय पर पहुंची और अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किया जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को अपनी शिकायत दी, बताया गया कि पीड़िता के नाम पर एक भूमि आवंटित हुई थी लेखपाल द्वारा जिसकी पैमाइश कराकर कब्जा दिलाया गया लेकिन दबंगों ने कब्जा कर लिया है, बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे यह शिकायत दी गई।