खुर्जा: सिटी स्टेशन रोड स्थित तेल के गोदाम पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की जांच, सैंपल जांच के लिए भेजे
खुर्जा नगर के सिटी स्टेशन रोड पर स्थित एक तेल के गोदाम पर आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच करने के लिए पहुंची, सरसों के तेल से भरे टैंक और ड्रम में रखा हजारों लीटर तेल सील किया गया, पास ही बने दूसरे गोदाम में करीब 300 मी देसी घी और 35 किलो पनीर मिला, यह छापेमार करवाई बुधवार दोपहर लगभग 2:00 बजे की गई।