काको प्रखंड के पिंजौरा पंचायत अंतर्गत ग्राम नवादा स्थित डॉ. विनयन आश्रम में गौतम बुद्धा ग्रामीण विकास फाउंडेशन की ओर से गरीब व वंचित वर्ग के लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवियों व पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। ठंड के मौसम में कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। जिसकी सराहना लोगों ने की।