मोहनिया: नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा के खिलाफ मोहनिया में शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा जलाई आदेश की प्रतियां जाएंगे HC कोर्ट
नियोजित शिक्षकों को लेकर शिक्षा विभाग के इस फैसले पर बिहार शिक्षक महा संघ के मदन सिंह ने कहा यह घोर निंदनीय फैसला है शिक्षक नियोजन नियमावली के विपरीत आदेश है. इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे.इस मौके पर आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की गई