अरनोद: अज्ञात कारणों से 60 फीट गहरे कुएं में कूदे व्यक्ति को उसके बेटे ने बचाया, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से निकाला
प्रतापगढ़। जिले के अरनोद क्षेत्र के चूपना गांव से भावगढ़ जाने वाले मार्ग पर स्थित बस स्टैंड के पास एक पुराने कुएं में बुधवार देर शाम करीब 7 बजे एक व्यक्ति के कूदने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार चेनराम पुत्र किशन डांगी (50) निवासी चूपना अज्ञात कारणों के चलते करीब 60 फीट गहरे कुएं में कूद गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।