हनुमानगढ़: जण्डावाली में नाकाबंदी के दौरान 3.40 ग्राम हेरोइन चिट्टा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आरोपी पर पूर्व में 21 मुकदमे दर्ज
हनुमानगढ़ सदर थाना पुलिस ने जण्डावाली गांव में नाकाबंदी के दौरान 3.40 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी सदर थाना का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी अलग-अलग पुलिस थानों में कुल 21 प्रकरण दर्ज हैं।