हसनगंज: नवाबगंज कस्बे में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवती का शव, थाना प्रभारी बोले- युवक से बातचीत बंद होने के बाद लगाई फांसी
अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज कस्बे में बीती देर रात एक युवती का घर में फांसी के फंदे पर शव लटका हुआ मिला है। आनन-फानन में परिजनों ने शव को नीचे उतारा और CHC लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पास के रहने वाले युवक से बातचीत बंद होने के बाद युवती ने फांसी लगाई है।