ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवराव गांव में 56 वर्षीय इन्द्रपाल सिंह गोड़ की नाली में गिरने से मौत हो गई। वे सुबह खेत जाते समय अचानक सीने में दर्द उठने से संतुलन खो बैठे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। प्रारंभिक आशंका हार्ट अटैक की है, पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।मामले में गुरुवार सुबह 9 बजे पुलिस ने मर्ग कायम किया है।