खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले खेड़ा रोड पुलिया के पास की है। जहां दो बाइक सवारो का एक्सीडेंट हो गया जिस पर सवार दो लोगो की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नही हो सका है कि यह एक्सीडेंट कैसे हुआ है। पुलिस ने बुधवार दोपहर 1 बजे मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।