सोमवार संध्या 4:00 बजे मधुबनी सदर एसडीएम चंदन कुमार झा की अध्यक्षता में सदर एसडीएम कार्यालय कक्ष में सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के साथ पैक्स अध्यक्षों द्वारा दिए जाने वाली धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। साथ में किसानों से धान अधिप्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ताकि अधिक से अधिक रजिस्टर्ड किसानों से धान की खरीदारी हो सके।