भिंड नगर: सुन्दरपुरा में सरकारी हैंडपंप के पानी को लेकर विवाद, तीन लोगों ने की मारपीट
सुंदरपुरा निवासी दिनेश कुमार दोहरे ने बताया कि वह गांव में लगे सरकारी हैंडपंप से जब पानी निकालने के लिए गए तो उनके साथ गांव के ही तीन लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचे लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ उन्होंने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज की। जिसके बाद मामला दर्ज हुआ।