बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा
कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीट दिया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की लेकिन थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय पहुंचकर की है। एसएसपी बरेली तत्काल थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।