ईसानगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया है। ईसानगर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग गांव में छापेमारी कर दो महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं और 1500 लीटर लहन को मौके पर नष्ट कराया है।