जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के दलावाल गांव के पास तेज रफ्तार कार सड़क पर अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पलट गई। हादसे में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।