चंदौली थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो मैजिक वाहनों से तीन गोवंश बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर एक वाहन चालक जलालुद्दीन निवासी बक्सर (बिहार) पकड़ा गया, जबकि दूसरा चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहन भी कब्जे में ले लिए। आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।