इटावा: सिविल लाइन इलाके से पुलिस और एसओजी ने एक अभियुक्त को 3 अवैध देसी पिस्टल, 1 तमंचा और 1 कार के साथ किया गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Jun 8, 2025 सिविल लाइन इलाके सारँगपुरा रोड रेलवे अंडरब्रिज के पास से शनिवार रविवार मध्य रात्रि 1 बजे पुलिस ने बरेली के रहने वाले एक अभियुक्त राघवेंद्र यादव को 3 अवैध देशी पिस्टल,1 तमंचा, 1 कार समेत गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का पुलिस ने रविवार दोपहर 2 बजे मेडिकल परीक्षण कराते हुए कोर्ट में पेश किया है। अभियुक्त पर पहले से कई अपराधिक इतिहास भी है।