पश्चिमी सिंहभूम जिले के जैंतगढ़ के देवगांव में स्थित प्रसिद्ध रामतीर्थ स्थान जहां मकर संक्रांति को लेकर श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ी बैतरणी नदी तट पर करीब 10000 अधिक लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई और अपने पूर्वजों को याद किया। डीसी चंदन कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा आज संध्या कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति की गई।