नगर के बस स्टैंड पर दादू एंड सन्स की बस ने कोतवाली में पदस्थ पुलिसकर्मी आरक्षक महेश पाठक को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम पश्चात परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में डीएसपी राघवेंद्र द्विवेदी ने सोमवार की दोपहर 3 बजे लगभग बताया कि मामले की जांच जारी है। घटना से नगर में शोक की लहर है।