ओबरा: परियोजना अस्पताल के पास युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज
Obra, Sonbhadra | Sep 27, 2025 सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। परियोजना अस्पताल के पास हुए इस हमले में मोनू पुत्र विरम वाल्मिकी के सिर में गम्भीर चोट लगने के कारण 10 टांके लगें हैं। घटना शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे की है। युवक की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और हमलावरों की तलाश की जा रही है।