सरधना: मोहल्ला गोमती नगर में परिवार से बिछड़े 2:30 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने मशक्कत कर परिवार से मिलवाया, जताया आभार
सरधना नगर क्षेत्र के मोहल्ला गोमती नगर से एक बालक घर से निकलकर सड़क पर आ गया, उसको सड़क पर रोता देख एक युवती सना उसको थाने ले आई और महिला पुलिस को सौंप दिया महिला पुलिस ने चार घंटे मेहनत कर मासूम बालक को उसके परिवार से मिलवाने का काम किया जिस पर मासूम बालक के माता-पिता ने पुलिस का बार-बार आभार जताया