चांपा के निजी अस्पताल में पेड़ से गिरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजन को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, केनाभांठा गांव निवासी ताराचंद भैना लकड़ी तोड़ने के लिए पेड़ में चढ़ा था. इसी दौरान वह पेड़ से जमीन पर गिर गया. हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोट आई थी।