पलवल: भुलवाना में नाली खोदते समय पीएनजी पाइप में छेद, गैस रिसाव से ग्रामीण भागे, एसडीएम ने कराई मरम्मत
Palwal, Palwal | Jul 10, 2025 पलवल जिले के भुलवाना गांव में बरसात के पानी की निकासी के लिए नाली खोदने के दौरान पीएनजी गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से गैस का रिसाव शुरू हो गया। जिससे डरकर ग्रामीणों ने भागना शुरू कर दिया। वहीं सूचना पाकर एसडीएम अन्य अधिकारियों समेत मौके पर पहुंचे और टीम को बुलाकर तुरंत प्रभाव से गैस पाइपलाइन की मरम्मत करवाई गई।