पलवल: बारिश से ढेर मोहल्ले में एक मकान ढहा, पीड़ित परिवार का आरोप- नीचे के मकान में लगती रही सेंध
Palwal, Palwal | Jul 10, 2025 गुरुवार सुबह 11:30 मिली जानकारी के अनुसार बारिश के चलते ऊंची बसावट वाले पलवल के ढेर मोहल्ले में एक मकान गिर गया। जिसमें जान हानी किसी की नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे से नीचे जो मकान बने हुए हैं उस मकान का मालिक रातों-रात मकान की नींव के पास से खुदाई कर दी। जिससे नीचे मकान में सेंध लगने से मकान गिर गया।