भरनो: भरनो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन मनाया
Bharno, Gumla | Sep 17, 2025 ब्लॉक चौक भरनो के समीप भाजपा मंडल कार्यालय में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव,किशोर साहू,हरिशंकर शाही,प्रमुख पारस नाथ उरांव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से केक काटा।