शाहगंज: श्रीरामपुर मोहल्ले में नाले पर अतिक्रमण करने वाले दो व्यापारियों के गोदाम और दुकान को उप जिलाधिकारी ने किया सील
शाहगंज नगर के श्रीरामपुर मोहल्ले के पूरब दिशा में 12 फुट नाला है, जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। उक्त नाले पर कुछ लोगों ने पक्का निर्माण करके अतिक्रमण कर लिया है। जिसकी शिकायत मोहल्ला निवासी शकील अहमद पुत्र स्व. हाजी कमरुद्दीन ने जिले पर अधिकारियों से करके अवैध कब्जे को हटाने की मांग की थी।जिसपर ये कार्यवाही हुई है