शाहगंज: खरौना गांव में डीजे पर डांस को लेकर हुई मारपीट में चार घायल
डीजे पर डांस को लेकर बराती घराती आपस मे हुई तकरार के बीच चले लाठी डंडे से टिकरी गांव निवासी विरेन्दर (24)पुत्र राम प्रीत, शनी (21)पुत्र शर्मा एवं सरायखाझा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव निवासी विशाल (18)पुत्र सुरेश व शिवम (20)पुत्र लालचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ।