शाहगंज: आजमगढ़ रोड स्थित बाइपास के पास सड़क दुर्घटना में विवाहिता घायल
आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी सुनीला (38) पत्नी सुबाष बृहस्पतिवार की अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर दवा के लिए शाहगंज आई थी। जैसे ही आजमगढ़ रोड स्थित बाइपास के पास पहुंची बाइक खडी करते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई