शाहगंज: हुसैनाबाद गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकती मिली विवाहिता
शाहगंज क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में बुधवार मकान के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे के सहारे विवाहिता का लटकता शव देख परिवार के लोग दंग रह गए ।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व फारंशिक लैब टीम ने जांच कर शव को फंदे से उतारते हुए आवश्यक लिखा-पढ़ी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।