समाहरणालय स्थित सभागार में आज उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया*। जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याएँ एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त अजय नाथ झा* ने एक-एक आवेदक का आवेदन सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।