रायपुर: रायपुर थाना पुलिस ने चोरी छुपे जुआ सट्टा चलाने के आरोप में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने चोरी छुपे जुआ सट्टा चलाने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिला पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि रायपुर थाना क्षेत्र में चोरी छिपे मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा जुआ चलाने की सूचनाओं मिल रही थी।जिस पर रायपुर थानाधिकारी रमेश चंद मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।