हुसैनाबाद: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में अपाची और बुलेट बाइक की हुई जोरदार टक्कर
पलामू हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला नबीनगर मुख्य नहर सड़क पर सोनबरसा व लोटनीय गांव के बीच अपाची व बुलेट बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमे पांच लोग घायल हो गए, सभी घायलों का इलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है, जिसमे एक गम्भीर घायल को ईलाज के बाद रेफर कर दिया।