मांडल ग्राम पंचायत में आबादी भूमि के कथित फर्जी पट्टे जारी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी संजना जोशी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जारी पट्टों को निरस्त करने की मांग की है।