सुपौल: लोकहा के समीप चार चक्का वाहन का टायर फटने से एक व्यक्ति जख्मी, सदर अस्पताल में उपचार जारी।
Supaul, Supaul | Jan 26, 2024 सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र अंतगर्त लोकहा के समीप चार चक्का वाहन का टायर फटने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल सुपौल में चल रहा है। जख्मी व्यक्ति ने बताया वह अपने घर से भपटियाही की तरफ चार चक्का वाहन से आ रहा था कि रास्ते में चार चक्का वाहन का टायर फट गया।