मारुति वैन में ट्रेलर ने मारी टक्कर वैन चालक घायल अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर बुधवार को दोपहर में घाटमपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारुति वैन में टक्कर मार दिया। जिससे कार चालक 42 वर्षीय सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। अदलहर थाना क्षेत्र की बड़ भूईली गांव निवासी चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।