झांसी: कसोधन गांव के किसान ने मजबूरी में 1360 रुपए की खाद की बोरी 1600 रुपए में खरीदी, समय पर नहीं मिल रही खाद
Jhansi, Jhansi | Sep 19, 2025 रवि की फसल के लिए डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं निर्धारित मूल्य 1360 रुपए प्रति बोरी होने के बावजूद, किसानों को यह खाद 1600 रुपए तक में खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। कसोधन गांव के किसान प्रतिपाल राजपूत ने शुक्रवार की दोपहर 4 बजे बताया कि पिछले एक हफ्ते से वे खाद के लिए परेशान थे। आज वे डेली गांव पहुंचे जहां उन्हें 1600 रुपए में डीएपी खाद खरीदी।