झांसी: झांसी में 10 दिन की शारदीय नवरात्रि, 22 सितंबर को दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
Jhansi, Jhansi | Sep 19, 2025 झाँसी में इस साल की शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होकर 10 दिनों तक चलेगी, जिसका समापन 1 अक्टूबर को होगा। यह जानकारी शुक्रवार को रानीमहल के श्री गोपीनाथ जी मंदिर में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी, महानगर धर्माचार्य आचार्य पं. हरिओम पाठक और ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी ने दोपहर 1 बजे दी।