कटनी नगर: तिघरा कला में पत्नी से बुरा भला कहने से मना करने पर तीन युवकों ने पति को लाठी-डंडे से पीटा, इलाज जारी
रीठी थाना अंतर्गत तिघरा कला गाँव मे पत्नी को बुरा कहने से पति के साथ तीन युवकों ने लाठी-डंडे प्रहार कर घायल कर दिया।घटना में घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां घायल राजेश आदिवासी का इलाज जारी है। घटना आज बुधवार सुबह 11:50 मिनट की बताई जा रही है।