बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार ने प्रेसवार्ता में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सांसद खेल महोत्सव 2025 की घोषणा की। पीएम मोदी के "फिट इंडिया" अभियान को बढ़ावा देने के लिए डोहरा रोड स्थित निशांत पटेल स्टेडियम में 16 टीमों के बीच टूर्नामेंट होगा। विजेता को 51 हजार व उपविजेता को 21 हजार रुपए मिलेंगे। सभी खिलाड़ियों को ड्रेस भी दी जाएगी।