कटनी नगर: नगर निगम कार्यालय में लगी आग, दमकल दल ने पाया काबू, मॉकड्रिल से आपदा से निपटने का किया अभ्यास
नगर निगम कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कार्यालय के ऊपरी तल और निचले हिस्से में भीषण आग लग गई मशक्क्त के बाद दमकल दल ने सूचना पर आग पर काबू पाया दरअसल आपातकालीन स्थितियों से निपटने व्यवस्थाओं को परखने नगर निगम कार्यालय में आज मंगलवार शाम 6:30 मिनट पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया था। पहले से चयनित स्थान पर आपातकाल के समय होने वाली स्थितियां पैदा की गई थी।