हनुमानगढ़: जंक्शन में लाखों रुपए की कीमत के तीन गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, पुलिस ने परिवादियों को किए सुपुर्द
हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस की साइबर डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की कीमत के गुमशुदा तीन मोबाइल फोन बरामद कर परिवादियों को सुपुर्द कर दिए हैं। जंक्शन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से तीनों परिवादियों के चेहरे खिल उठे। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के निर्देशन में चलाई जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने मोबाइल बरामद किए हैं।