अमरोहा: अमरोहा में फिर बावनखेड़ी कांड जैसी साजिश, परिवार को बेहोश कर प्रेमी संग युवती फरार, 5 अप्रैल को आनी थी बरात
Amroha, Amroha | Mar 31, 2026 अमरोहा में नशीला पदार्थ खिलाकर परिवार को बेहोश कर युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती की पांच अप्रैल को बरात आनी थी। इस मामले ने एक बार फिर चर्चित बावनखेड़ी शबनम कांड की याद दिला दी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने युवती के प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी है।