बुधवार शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की बीती रात हरहटा में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे लगभग 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मकान में संचालित टेंट हाउस का पूरा सामान जलकर राख हो चुका है लोगों को आशंका है कि आग शार्ट सर्किट से लगा है। स्थानीय लोगों एवं फायर सर्विस द्वारा आग पर काबू पाया गया तब तक लगभग सारा सामान जल चुका था।