डेहरी: अवैध शराब के विरुद्ध कछवा इलाके में छापेमारी के दौरान 21 लीटर देसी महुआ शराब बरामद, एक बाइक भी जब्त
Dehri, Rohtas | Sep 5, 2024 अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान के दौरान कछवा थाने की पुलिस ने देसी शराब की खेप बरामद की है वही एक बाइक भी जब्त किया है। रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कछवा इलाके में छापेमारी के दौरान 21 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई है वही एक बाइक भी जब्त की गई है उन्होंने बताया कि मामले में अग्रतर कार्यवाही की जा रही है।