रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खरहट पंचायत के वार्ड संख्या 09 गितवास गांव में एक 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान अंजना देवी (21 वर्ष), पिता कलानंद मंडल, निवासी कुसहा सिमराहा थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।