वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बागी बरडीहा मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति जख्मी हो गए जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी व्यक्ति की पहचान सुरेश प्रसाद के रूप में की गई। बताया जाता है कि सुरेश प्रसाद किसी काम से बागी बरडीहा मोड़ पर आए थे, तभी सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया