फूलपुुर: इफको चौकी क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर खड़ी क्रेन का टायर चोरों ने खोल लिया
इफको चौकी क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अज्ञात चोरों ने क्षेत्र में खड़ी एक क्रेन का टायर खोलकर चुरा लिया। सुबह जब लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों की नींद उचट गई है। शनिवार सुबह लगभग 02 बजे मामले से जुड़ा तस्वीर आई सामने।