कैंची धाम मंदिर में श्रद्धालुओं का आना जारी है। भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर मंदिर परिसर आस-पास के क्षेत्रों में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे यात्रियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रही।